https://www.youtube.com/c/ashashukla

मैं बेवफा नहीं भाग 6


 मैं बेवफा नहीं भाग 6


इंस्पेक्टर ने अमन को डांटते हुए कहा:-"चुप रहो! ज्यादा हो हल्ला मचाने की जरूरत नहीं है!! हर अपराधी यही कहता है.... कि मैं निर्दोष हूं !!


तुमने तो स्वाति को भी धोखा दे दिया ...जब उसने शादी कर ली ......तो तूने उसका भी सत्यानाश कर दिया...फिर स्वाति की तरफ मुड़ते हुए बोला:-


"मैडम !!आप निश्चिंत रहिए!! इसमें आपकी कोई भूमिका नहीं है! मुझे तो पूछ ताछ करनी थी ...अब सारा मामला शीशे की तरह साफ हो गया है ....लेकिन यह न समझियेगा....कि मैं इस पर झूठा आरोप लगा रहा हूं ।


सभी सबूत इसके खिलाफ है 


और पुख्ता सबूत है।।अब देखिए एक्सीडेंट 8:30 बजे हुआ और इसके मोबाइल में 8:25बजे की विवेक की काल है.. इसका मतलब है कि इसकी विवेक से बात हुई थी..... फिर उसके बाद एक्सीडेंट हुआ ......और इससे पूछ रहे हैं!!! यह बता ही नहीं रहा है....... फिर भी अगर आपको कोई क्लू मिलता है ;उसके निर्दोष होने का ...तो हमें बताइएगा ....और मैं भी प्रयास करूंगा ।


मेरी पूरी कोशिश रहेगी ...कि निर्दोष को सजा नहीं होनी चाहिए। 


स्वाति घर वापस आ गई। स्वाति का दिमागअसमंजस में पड़ा हुआ था ....कभी उसके दिमाग में इंस्पेक्टर की बातें गूँजती थी ...तो कभी अमन का उदास चेहरा और दिल चीरने वाली आवाज में उसकी  वह रिक्वेस्ट।


स्वाति सारी रात करवटें बदलती  रही। सवेरे सास शिवानी आहूजा की तबीयत ठीक नहीं थी और स्वाति को भी कुछ जरूरी शॉपिंग करनी थी .....ड्राइवर  स्वाति को कार में ले कर शॉपिंग के लिए बाजार गया था ।शॉपिंग मॉल में उसे जो लड़की मिली ...उसे देखकर वह चौंक गई ।


वह अमन की बहन निशि थी। स्वाति को देखते ही वह उसके सामने आई और बोली :-"अच्छा रहा ....जो तुम मुझे यहीं मिल गई... मैं तो तुमसे मिलने तुम्हारे घर आ रही थी।


उसका चेहरा क्रोध से  तमतमाया हुआ था।स्वाति बोली :-"कहो! क्या कहना है ??


"ऐसे नहीं !! कहीं चल कर बैठते हैं।निशि बोली। थोड़ी लंबी बात है!"


वह दोनों काफी पीने चली गई। बैठते ही काफी का ऑर्डर दिया। फिर स्वाति ने कहा :-"बोलो !! क्या कहना है ?"


"क्या बिगाड़ा था मेरे भाई ने तुम्हारा ? तुम्हारी वजह से मेरा भाई आज जेल में है!!क्रोध और क्षोभ से निशि की आँखें भर आईं।


" मेरी वजह से ? धोखेबाज तो था ही ...अब तो हत्याराहै!!!! हत्यारा !!!स्वाति नफरत भरे स्वर में बोली।


हे भगवान ! पता नहीं वह कौन सी घड़ी थी ..जो तुम उससे मिली थी। मेरा अच्छा -,खासा हंसता -खेलता परिवार था ।अच्छा खासा मेरा भाई था ।पता नहीं वह कौन सी मनहूस घड़ी थी ....जब तुम उससे मिली ।


पहले तो उसने तुमसे प्यार किया। वह तुम्हारे प्यार में घुटता रहा। उसके बाद पता है .......?????


तुम बार-बार शिकायत कर रही हो ...कि उसने तुम्हें धोखा दिया.. उसने तुम्हें धोखा दिया ....जब तुम अमीर घर में शादी करने के लिए ....रंगरेलियां मनाने के लिए .....विवाह रचा रही थी... तो वह मृत्यु से लड़ता हुआ अस्पताल में पड़ा था।


उसका एक्सीडेंट हुआ था।


"क्या?????? स्वाति बहुत जोर से चौंकी। "उसका एक्सीडेंट हो गया था?????


"हाँ !!निशि बोली :-"एक्चुअली वह एक्सीडेंट हुआ नहीं... बल्कि कराया गया था। यह तो पता नही ,कौन था वह????. वह तो कहो

कि किस्मत से फिर ....उसकी जान बच गई।


स्वाति के दिमाग में जैसे बम फूट रहे थे।


उसका दिमाग सांय-सांय कर रहा था।


उसने क्या सोचा था,क्या निकला???? निशि कहे जा रही थी।


उस मनहूस घड़ी में वह तुमसे मिलने के लिए घर से निकला था। फिर घर पर खबर आई .... कि उसका एक्सीडेंट हो गया है ... मम्मी तो यह खबर सुनकर बेहोश हो गई थी।


मैं और पापा अस्पताल में पहुंचे ......तो उसकी हालत बहुत सीरियस थी!! तुम्हारे जिस प्यार के कारण उसकी जान पर बन आई थी......वही तुम्हारा प्यार ...इतना कमजोर और कच्चा था ..,,..,..कि मुझे तो कहने में भी शर्म आती है!!??


एक बार भी तुमने वहां जाकर पता नहीं किया.... कि क्या बात हो गई थी ????...और बस !!!  ..तुमने फैसला कर लिया........कि उसने  तुम्हें धोखा दिया।


तुम्हारा विवाह होने के बाद उसे बिलकुल ठीक होने में बहुत समय लगा । जब वह डिस्चार्ज होकर घर आया ....और नौकरी की तलाश में था........तभी एक फर्म में मैनेजर की पोस्ट का विज्ञापन निकला .....और उस  फर्म  में सेलेक्ट कर लिया गया ....तब तो उसे पता भी नहीं था कि वह तुम्हारा पति है ।


फिर जब उसे पता चला तो ...कई ऐसी बातें निकली ..जिनका तुम विश्वास नहीं करोगी ....पता है जिस रोज विवेक का एक्सीडेंट हुआ था .....उसने अमन को फोन किया था ......और फिर तुरंत ही उसका एक्सीडेंट हो गया था ।


निशि बोले जा रही थी:-" मुझे अमन ने फोन करके बताया कि एक्सीडेंट से पहले विवेक का फोन  अमन के पास आया था ...और उसने बताया था  .....कि किसी ने उसकी कार के ब्रेक फेल कर दिए हैं।। ड्राइव करते-करते उसने बड़ी घबराहट में फोन किया था ....और कहा था कि ,"उसे लग रहा है उसकी हत्या हो जाएगी' 



और वही संभावना आ गई थी !!संभावना क्या है?? शक है कि उसकी हत्या हो जाएगी ...अगर उसकी हत्या हो जाए ..तो लाकर में उसकी डायरी रखी है । डायरी निकाली जाए ,तोउसमें कई राज ऐसे हैं .,..जो डायरी में दफन है .....उसकी अमन की बात पर कोई विश्वास ही नहीं कर रहा था ....स्पेक्टर ने भी नहीं किया ...इसीलिए उसने मुझे बताया कि.. मैं तुम्हें बताऊं ।


अब प्लीज !! तुम ही मेरे भैया की जान बचा सकती हो !!तुम वह डायरी ले जाकर इस्पेक्टर को दिखाओ और बताओ ....और देखो कौन-कौन से राज हैं??


क्रमशः*********************************

Post a Comment

Previous Post Next Post